HRTC हिम बस कार्ड के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन, क्या है पूरी प्रक्रिया; क्या आपको आया मैसेज?

हिमाचल पथ परिवहन की हिम बस कार्ड बनाने की समय सीमा 31 जनवरी के बाद भी जारी रहेगी। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और कार्ड काउंटर या डाक से प्राप्त कर सकते हैं। एचआरटीसी ने लोगों से मैसेज आने के बाद ही कार्ड लेने आने की अपील की है। शिमला में अब तक 22 हजार कार्ड जारी हो चुके हैं।हिमाचल पथ परिवहन की बसों में हिम बस कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। पहले हिम बस कार्ड बनाने की समय अवधि 31 जनवरी तक तय की गई थी। इसके कारण रोजाना हर रोज कार्ड बनाने के लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन कर रहे हैं और कार्ड एकत्रित करने के लिए बस स्टैंड में बने काउंटर पर पहुंच रहे हैं। 

अब एचआरटीसी प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि 31 जनवरी के बाद भी यह कार्ड बनते रहेंगे। जिन लोगों ने अभी तक कार्ड नहीं बनाया है, वह बाद में भी बना सकते हैं। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

जिला शिमला के पुराना बस स्टैंड में हिम बस कार्ड के लिए रोजाना सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। पुराना बस स्टैंड में कार्ड प्राप्त करने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। मैसेज आने पर ही जाएं कार्ड लेने

एचआरटीसी मंडलीय प्रबंधक देवासेन नेगी का कहना है कि कई लोग बिना मैसेज आए ही कार्ड कलेक्ट करने पहुंच जाते हैं, जिससे अव्यवस्था और अधिक बढ़ जाती है। वहीं, प्रबंधन का कहना है कि कार्ड बनने के बाद ही आवेदकों को मैसेज भेजा जाता है और उसी के बाद कार्ड कलेक्ट करने के लिए बुलाया जाता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे मैसेज आने के बाद ही कार्ड कलेक्ट करने के लिए काउंटर पर आएं, ताकि भीड़ कम हो सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *