हिमाचल प्रदेश को 45,809 करोड़ का कर्ज देने को नाबार्ड तैयार, जारी किया स्टेट फोकस पेपर

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) अगले वित्त वर्ष के लिए हिमाचल प्रदेश को 45,809 करोड़ रुपये का कर्ज देने को तैयार हो गया है। नाबार्ड ने एमएसएमई के लिए 23,827.72 और कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के लिए 18,194.90 करोड़ की क्षमता आंकी है। करीब 3 हजार रुपये अन्य ग्रामीण आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए दिए जाएंगे। बुधवार को शिमला में मुख्य सचिव संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुए स्टेट क्रेडिट सेमिनार में नाबार्ड ने इस संबंध में स्टेट फोकस पेपर जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *