हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। प्रदेश में चार नेशनल हाईवे मनाली-लेह, आनी-कुल्लू, भरमौर-पठानकोट, रामपुर-किन्नौर समेत करीब 800 सड़कें बाधित हैं। करीब 3,000 बिजली ट्रांसफार्मर और 100 पेयजल योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। मनाली में सैकड़ों पर्यटक अभी भी फंसे हैं। सिरमौर में बिजली गिरने से एक महिला घायल हुई हैं और दो पशुओं की मौत हो गई। शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में आज धूप खिली हुई है, जिससे सड़कों, बिजली की बहाली कार्य में तेजी आएगी।
फिर बिगड़ेगा माैसम, चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, सैकड़ों सड़कें-बिजली ट्रांसफार्मर बंद
