हिमाचल प्रदेश के अधिकतर भागों में आज बारिश-बर्फबारी हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर लगातार जारी है। बर्फबारी के चलते फागू-कुफरी मार्ग को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं नारकंडा, चाैपाल के खिड़की व ठियोग-रोहड़ू मार्ग पर खड़ापत्थर में भी फिसलन से आवाजाही बाधित है। शिमला में बारिश हो रही है। आज कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान गोंदला में 22.0, कुकुमसेरी 21.3, कोठी 20.0, कोकसर 19.0, हंसा 15.0, केलांग 12.5, कल्पा 5.5, सांगला 1.8 व जोत में 1.0 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।
शिमला में न्यूनत तामपान 6.0, सुंदरनगर 7.9, भुंतर 7.1, कल्पा -1.2, ऊना 4.8, नाहन 8.1, पालमपुर 6.0, सोलन 5.6, मनाली 0.6, कांगड़ा 9.7, मंडी 9.4, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 8.1, जुब्बड़हट्टी 7.4, कुफरी 1.7, कुकुमसेरी -2.9, नारकंडा -1.0 , रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग 6.5, बरठीं 7.2, चाैपाल 5.3, कसाैली 7.1, पांवटा साहिब 9.0, ताबो -8.9, मशोबरा 4.1 व देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
