अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटेरनी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनी मटेरनी में 1.05 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विज्ञान खण्ड भवन की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित छात्रों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा विकसित समाज का आधार है। समग्र विकास सुनिश्चित बनाने और विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने में शिक्षित एवं परिश्रमी समाज महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व है। गत तीन वर्षों में गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इनके सकारात्मक परिणाम अब दृष्टिगोचर हो रहे हैं। जगन्नाथ शर्मा, रोशन लाल जगोता, कांग्रेस सेवादल अर्की के अध्यक्ष जय प्रकाश, उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा, उप निदेशक शिक्षा सोलन गोपाल चौहान, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हंस राज, महिला विकास समिति बनी मटेरनी व महिला मण्डल क्यारी के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार सभी बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृत संकल्प – संजय अवस्थी रा.व.मा.पा. बनी मटेरनी में 1.05 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विज्ञान खण्ड भवन की रखी आधारशिला ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत किया जन समस्याओं का निवारण
