समस्या के निदान के लिए ट्रांसफार्मर के स्तरोन्यन का कार्य आरम्भ हो गया है। उन्होने कहा कि मलोगड़ा सम्पर्क मार्ग को पक्का करने का कार्य आकलन प्राप्त होने पर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने अन्य विभिन्न मांगों को चरणबद्ध आधार पर पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।
हिमाचल बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के सी.डी.बंसल, जय सिंह ठाकुर, मनोज भारद्वाज, बागवानी विभाग की उप निदेशक शिवाली ठाकुर, ज़िला समन्वयक देवेन्द्र अत्री, वरिष्ठ चिकित्सक पशुपालन विभाग देवराज शर्मा, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, अन्य अधिकारी, महिला मण्डल ग्याणा, सेर जेरी, कस्यालु व मलोगड़ा के सदस्य, युवक मण्डल ग्याणा के सदस्य विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्राम वासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
क्रमांक 142/2026 सोलन दिनांक 15.02.2026 प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत बनाकर स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए निरन्तर कार्यरत – संजय अवस्थी ग्राम पंचायत ग्याणा में 50 लाख रुपए की योजनाओं के लोकापर्ण ‘सरकार गांव के द्वार’ में सुलझाई समस्याएं
