Himachal Weather: विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। माैसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी से 11 फरवरी तक की अवधि के लिए 117.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में  101.8 मिलीमीटर बारिश ही हुई। चंबा में सामान्य से 34, कांगड़ा 8, किन्नाैर 52, लाहाैल-स्पीति 13 व शिमला में 17 फीसदी कम बारिश हुई। जबकि बिलासपुर 28, हमीरपुर 35, कुल्लू 6, मंडी 17, सिरमाैर 13, सोलन 52 व ऊना में सामान्य से 88 फीसदी अधिक बारिश हुई।शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 4.8, भुंतर 4.4, कल्पा -1.5, धर्मशाला 6.6, ऊना 7.7, नाहन 9.3, पालमपुर 7.0, सोलन 4.7, मनाली 1.7, कांगड़ा 7.2, मंडी 6.1, बिलासपुर 7.0, जुब्बड़हट्टी 8.6, कुकुमसेरी 6.3, सेऊबाग 3.3, बरठीं 4.6, कसाैली 8.5, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.3, देहरागोपीपुर 9.0, ताबो -5.7 व नेरी में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *