Rain Alert: दिल्ली NCR में फिर बारिश आएगी, हिमालय में होगी हलचल, उत्तराखंड-हिमाचल में

Table of Contents

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में दो दिन के कोहरे के कहर के बाद आज मौसम साफ है, लेकिन 24 घंटे के भीतर मौसम फिर बदलने वाला है. आने वाले दिनों में बारिश देखने को मिल सकती

  • ममता बनर्जी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, SIR पर सुप्रीम सुनवाई में LLB डिग्रीधारी CM खुद देंगी दलीलें!
    India

    ममता बनर्जी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, SIR पर सुप्रीम सुनवाई में LLB डिग्रीधारी CM खुद देंगी दलीलें!

  • सॉरी पापा और रोती हुई इमोजी... गाजियाबाद की 3 बहनों की आखिरी चिट्ठी में उस 'डायरी' का जिक्र
    Uttar Pradesh News

    सॉरी पापा और रोती हुई इमोजी… गाजियाबाद की 3 बहनों की आखिरी चिट्ठी में उस ‘डायरी’ का जिक्र

  • सोसायटी में आसपास पड़ी थीं 3 लाशें, माथा पीटती मां... गाजियाबाद में मंजर देख दहल गया हर दिल
    Uttar Pradesh News

    सोसायटी में आसपास पड़ी थीं 3 लाशें, माथा पीटती मां… गाजियाबाद में मंजर देख दहल गया हर दिल

  • अंधेरी रात, बंद CCTV और दनादन चलीं गोलियां... घर के अंदर कैसे मारा गया लीबिया के तानाशाह गद्दाफी का बेटा?
    World News

    अंधेरी रात, बंद CCTV और दनादन चलीं गोलियां… घर के अंदर कैसे मारा गया लीबिया के तानाशाह गद्दाफी का बेटा?

  • लीबिया के तानाशाह रहे गद्दाफी के बेटे को किसने और क्यों गोलियों से भून डाला?
    World News

    लीबिया के तानाशाह रहे गद्दाफी के बेटे को किसने और क्यों गोलियों से भून डाला?

  • कोरोना के बाद भारत में कोरियन ड्रामा और गेम्स का खुमार सुसाइड की हद तक कैसे पहुंच गया?
    India

    कोरोना के बाद भारत में कोरियन ड्रामा और गेम्स का खुमार सुसाइड की हद तक कैसे पहुंच गया?

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तान का सरेंडर! रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाक फौज को बताया 'अपाहिज', संसद में कराई फजीहत
    World News

    बलूचिस्तान में पाकिस्तान का सरेंडर! रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाक फौज को बताया ‘अपाहिज’, संसद में कराई फजीहत

  • बहनें नहीं, 3 सहेलियां थीं... साथ में दे दी जान, गाजियाबाद की बच्चियों की ये बात रुला रही
    India

    बहनें नहीं, 3 सहेलियां थीं… साथ में दे दी जान, गाजियाबाद की बच्चियों की ये बात रुला रही

  • उम्र 12, 14, 16 साल... गाजियाबाद में 9वें फ्लोर से कूद गईं 3 सगी बहनें, ऑनलाइन गेम की लत का शक
    India

    उम्र 12, 14, 16 साल… गाजियाबाद में 9वें फ्लोर से कूद गईं 3 सगी बहनें, ऑनलाइन गेम की लत का शक

  • X के ऑफिस पर फ्रांस में मारा गया छापा, तस्वीरों से कपड़े उतार रहा था इसका AI, एलन मस्क से भी होगी पूछताछ
    World News

    X के ऑफिस पर फ्रांस में मारा गया छापा, तस्वीरों से कपड़े उतार रहा था इसका AI, एलन मस्क से भी होगी पूछताछ

  • तानाशाह गद्दाफी के बेटे का मर्डर! बाघ पालने वाला 'राजकुमार' जिसने पिता की मौत के बाद नौकर से बदतर जिंदगी जी
    World News

    तानाशाह गद्दाफी के बेटे का मर्डर! बाघ पालने वाला ‘राजकुमार’ जिसने पिता की मौत के भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से गद्दाफी के वारिस की हत्या तक...दुनिया की 10 बड़ी खबरें-20°C में कांप रहा यूक्रेन, रूस ने रातभर दागीं आग उगलतीं मिसाइलें- पुतिन ट्रंप को दिखा रहे ठेंगा

Rain Alert: दिल्ली NCR में फिर बारिश आएगी, हिमालय में होगी हलचल, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बदलेगा मौसम

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में दो दिन के कोहरे के कहर के बाद आज मौसम साफ है, लेकिन 24 घंटे के भीतर मौसम फिर बदलने वाला है. आने वाले दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है.

Read Time:3 mins
Rain Alert: दिल्ली NCR में फिर बारिश आएगी, हिमालय में होगी हलचल, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बदलेगा मौसम
Delhi Weather News

फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह हल्का से घना कोहरा छाया और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
  • 5 फरवरी से दिल्ली में मौसम सामान्य होने के साथ ठंड में कमी और बारिश की संभावना जताई गई है
  • हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम भारत में 3 पश्चिमी विक्षोभों के कारण बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?

हमें बताएं।

अन्य न्यूज़ ब्रीफ

नई दिल्ली:Delhi Weather News Today: दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह मौसम बदला नजर आया और सुबह के वक्त हल्का से घना कोहरा कई जगहों पर दिखाई दिया. हालांकि ठंड में थोड़ी राहत मिली और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दिल्ली में 5 फरवरी से भी मौसम सामान्य होने के आसार हैं और ठंड में थोड़ी कमी महसूस होगी. लेकिन जल्द ही बारिश का दौर फिर से देखने को मिलेगा और यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश हो सकती है.

हालांकि अगले एक हफ्ते के दौरान मौसम फिर पलटेगी और हिमालयी क्षेत्र में तीन पश्चिमी विक्षोभ आने से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर फिर से देखने को मिलेगा. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह और रात के वक्त घना कोहरा छाये रहने की संभावना है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 3 फरवरी को बारिश देखने को मिली थी. जबकि हिमाचल प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गरज चमक के साथ आंधी की चेतावनी है. वेस्ट यूपी में मुजफ्फरनगर, मेरठ जैसे कई इलाकों में ओले गिरे. पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बुधवार से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तीन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की आशंका है.मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कुछ वक्त सुबह और रात के वक्त घना से बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 5 फरवरी को कोहरा पड़ने का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी को, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी 4-5 फरवरी को घना कोहरा रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 और 9 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *