ददाहू के सती का बाग में गिरि गंगा की मंगल आरती की गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर गिरि गंगा की मंगल आरती की। मंदिर के पुजारी बस्ती राम शर्मा ने भक्तिभाव व मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत मंगल आरती का श्रीगणेश किया। गो सदन सेवा समिति ने गंगा आरती की तर्ज पर प्रत्येक मंगलवार को गिरि नदी की मंगल (महा) आरती करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर गिरि नदी के किनारे मांं गंगा की मंगल आरती का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि गिरि नदी किनारे सती बाग में सिंदूरी हनुमान और गो सदन भी स्थित है। जहाँ धार्मिक क्रियाकलापों व आयोजनों के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना अक्सर लगा रहता है। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गौ सदन संचालकों ने प्रत्येक मंगलवार को गिरि गंगा की मंगल आरती करने का निर्णय लिया है।

