Jairam Thakur: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल में रेलवे विस्तारीकरण के लिए अड़ंगे डाल रही कांग्रेस सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार के भरपूर सहयोग के बाद भी हिमाचल में रेलवे के कामों में कांग्रेस सरकार अड़ंगा डाल रही है। पढ़ें पूरी खबर…

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में रेलवे के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 2911 करोड़ रुपए का बजट जारी करने पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि साल दर साल हिमाचल के लिए रेलवे बजट में बढ़ोतरी हिमाचल में रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गत वर्ष के मुकाबले यह बजट लगभग 200 करोड़ रुपए अधिक है। इस बार हिमाचल को दिया गया रेलवे बजट यूपीए सरकार के मुकाबले 27 गुना अधिक है।मंगलवार को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के भरपूर सहयोग के बाद भी हिमाचल में रेलवे के कामों में कांग्रेस सरकार अड़ंगा डाल रही है। सरकार की लापरवाही की वजह से हिमाचल प्रदेश में रेलवे की परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। सरकार हिमाचल के रेल नेटवर्क विस्तारीकरण में अपने हिस्से के काम में सहयोग नहीं कर रही है। जिससे हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी और रेल मार्ग संपर्क को नए आयाम देने वाली रेल परियोजनाएं लटकी हुई हैं और समय बढ़ने के साथ ही उन परियोजनाओं की लागत में भी वृद्धि होती जा रही है।उन्होंने पंचायत चुनाव पर सरकार की तैयारी में देरी को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि अंतिम तिथि निकल जाने के बाद भी अभी तक 12 में से 10 जिलों में मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो पाया है। उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकार भले ही पंचायत चुनाव करने को राजी हो गई है लेकिन सरकार द्वारा जानबूझकर चुनाव की प्रक्रिया में देरी की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *