क्रमांक 251/2026 सोलन दिनांक 16.03.2026 योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूर्ण कर ही समाज के विभिन्न वर्गों को मिलता है समुचित लाभ- डॉ. शांडिल 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस वित्त वर्ष में ज़िला सोलन में 817 आवास निर्मित किए जा रहे हैं।
बैठक में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए गए।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बैठक में मुख्यातिथि को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा ।
बैठक में गैर-सरकारी सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी सारगर्भित विचार किया गया।
उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक में कांग्रसे के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश जल प्रबन्धन बोर्ड के सदस्य सुरेन्द्र सेठी, कांग्रेस पार्टी की संधीरा सिंह सीनू सहित अन्य पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा, ज़िला के विभिन्न उपमण्डलाधिकारी, ज़िला योजना अधिकारी आभा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं समिति के गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *