खम्बों के बारे में भी गलत जानकारी प्रस्तुत की गई है। उन्होंने कहा है कि बोर्ड के अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच पर पाया गया कि विद्युत बोर्ड द्वारा स्थापित यह खम्बा सड़क के कोने पर लगभग 20 वर्ष से अधिक समय से है जबकि ऐसा प्रतीत होता है कि दिलीप सिंह ने अपना घर लोक निर्माण विभाग की सड़क और विद्युत खम्बे की ओर बढ़कर निर्मित किया है।
बोर्ड ने जनता से ऐसे व्यक्ति के तथ्यहीन वक्तव्य पर ध्यान न देने का आग्रह किया है।
प्रवक्ता ने कहा कि सभी को ऐसी अफवाहों से बचना चाहिए और सोशल मीडिया पर प्रस्तुत जानकारी की तथ्य परख जांच करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के बारे में पूर्व में भी कुछ गलत तथ्य सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन सभी तथ्यों को जांच के उपरांत गलत पाया गया है और अधिकारिक तौर पर बोर्ड द्वारा इन पर स्पष्टीकरण भी दिया गया है।
दिलीप सिंह द्वारा स्मार्ट मीटर के सम्बन्ध में प्रस्तुत तथ्य आधारहीन एवं भ्रामक – प्रदेश विद्युत बोर्ड
