25.02.2026 ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम 27 फरवरी, 2026 को जौणाजी में

उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि उपमण्डल सोलन के अंतर्गत ग्राम पंचायत जौणाजी में 27 फरवरी, 2026 को प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि 27 फरवरी, 2026 को यह कार्यक्रम जौणाजी स्थित मेला मैदान में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपमण्डल सोलन क्लस्टर की ग्राम पंचायत जौणाजी, कोटला मशीवर, सेर बनेड़ा, पड़ग, सलोगड़ा, धरोट, बसाल, शमरोेड़ तथा नगर निगम सोलन के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जन-शिकायतों का मौके पर ही निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने क्षेत्र की समस्त जनता से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *