28 फरवरी, 2026 तक पंजीकृत कामगार ई-केवाईसी करवाना करें सुनिश्चित

सोलन ज़िला के हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत सभी कामगार 28 फरवरी 2026 तक अपना ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित बनाएं। यह जानकारी आज यहां श्रम कल्याण अधिकारी ललित शर्मा ने दी।
ललित शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड जिला कार्यालय सोलन द्वारा पंजीकृत कामगारों के लिए ई-केवाईसी (आधार सत्यापन) की मुहिम कार्यान्वित की जा रही है।
उन्होंने जिला के सभी पंजीकृत कामगारों से आग्रह किया है कि वह 28 फरवरी 2026 तक अपनी ई-केवाईसी (आधार सत्यापन) सुनिश्चित करवायें। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी के बिना भविष्य में कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *