‘तारक मेहता…’ की ‘सोनू’ का बीच किनारे​ऑरेंज ड्रेस मेंदिखा ग्लैमरस रूप, दिल जीत गया अंदाज, लोग बोले- मिस यू

‘तारक मेहता का उल्टा का चश्मा’ की पुरानी सोनू यानी कि पलक सिधवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भले ही हसीना वर्षों पहले शो को छोड़ चुकी हैं, लेकिन आज भी उन्हें फैंस इसी नाम से बुलाते हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे और उन्हें मिस करने की बात कह गए। जहां ऑरेंज कलर की ड्रेस में वह बीच पर अपना ग्लैमरस रूप दिखा गईं।

दरअसल, पलक ने अपनी माहे आइलैंड, सेशेल्स से वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं। जहां उनका स्ट्रैपलेस ड्रेस में बेहद कातिलाना लुक देखने को मिला। जिसे उन्होंने कई सारे एलिमेंट्स ऐड करके क्लासी बनाया और अपनी अदाओं का जादू चला गईं। जिस लुक से इंस्पायर्ड होकर आप भी पार्टी में सबसे स्टाइलिश लग सकती हैं। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *